राजू के भाई दीपू ने दिया हेल्थ अपडेट, कहा- "गजोधर भैया हो रहे हैं रिकवर"
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Postsen
राजू श्रीवास्तव के भाई दीपू श्रीवास्तव ने बताया कि राजू रिकवरी कर रहे हैं। उन्होंने राजू को फाइटर बताया है। उन्होंने डॉक्टर्स की भी सराहना की। दीपू कहते हैं, "आप सबके चहेते, हमारे बड़े भाई, गजोधर भैया आईसीयू में हैं। दिल्ली के एम्स में हैं। पूरे देश, दुनिया और हर जगह उनके लिए प्रार्थना हो रही है और आपकी दुआएं काम कर रही हैं। उनकी अच्छी रिकवरी हो रही है।"
