मुंबई से निकलकर सपरिवार लोनावला शिफ्ट हुए राकेश रोशन, मुंबई में ही रहेंगे ऋतिक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
मुंबई में कोरोना का कहर चरम पर है। कई सेलेब्स अब तक संक्रमित हो चुके हैं। इसे ध्यान में रखते हुए अब राकेश रोशन सपरिवार मुंबई से निकलकर लोनावला शिफ्ट हो गए हैं। हालांकि, एक्टर ऋतिक रोशन जुहू स्थित अपने अपार्टमेंट में ही रहेंगे। राकेश रोशन पत्नी पिंकी और बेटी सुनैना के साथ शिफ्ट हुए हैं। राकेश ने मायानगरी से ये दूरी कोरोना के कहर के चलते बनाई हुई है।
