राखी सावंत ने मजबूरी में की थी रितेश से शादी, कहा- पीछे पड़ा था गुंडा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
राखी ने RJ सिद्धार्थ कन्नन के साथ हुई बातचीत में कहा, "रितेश मेरा व्हाट्सऐप दोस्त था। मुझे मजबूरी में उससे शादी करनी पड़ी थी क्योंकि एक गुंडा मेरा पीछा कर रहा था।" उन्होंने कहा, "गुंडे ने मुझे धमकाया और बंदूक की नोक पर मेरा अपहरण करने की कोशिश की।" राखी ने कहा, "मुझे पूरी उम्मीद थी कि रितेश से शादी करने के बाद मैं उन कठिन परिस्थितियों से बाहर आ जाऊंगी। रितेश भी इसके लिए राजी हो गया।"