टॉलीवुड में रकुल को नहीं मिल रहा काम, अभिनेत्री बोलीं- साल में 6 फिल्में ही कर सकती हूं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रकुल प्रीत सिंह ने वो रिपोर्ट्स खारिज कीं, जिनके मुताबिक रकुल को अब टॉलीवुड में उन्हें काम नहीं मिल रहा है। उन्होंने हालिया पोस्ट में लिखा, 'मुझे आश्चर्य है कि मैंने ऐसा कब कहा। दोस्तों साल में सिर्फ 365 दिन होते हैं और अगर आप 6 से ज्यादा फिल्मों को एडजस्ट करने में मदद कर सकते हैं, जो मैं अभी कर रही हूं तो कृपया मेरी टीम की हेल्प करें।'
