सुशांत केस में मीडिया द्वारा नाम लिए जाने पर हाई कोर्ट पहुंची रकुल प्रीत सिंह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सुशांत केस से जुड़े ड्रग्स मामले में नाम आने पर अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंची। उन्होंने इस संबंध में याचिका दायर की। जिसमें उन्होंने मांग की है कि मीडिया को मामले में उनका नाम लेने से रोका जाए। कोर्ट ने केंद्र, प्रसार भारती और प्रेस परिषद से मामले में फैसला लेने को कहा। कोर्ट ने उम्मीद जताई कि मामले में रकुल की खबरों में मीडिया संयम बरतेगा।
