रकुलप्रीत ने समन मिलने से किया इनकार, सिमोन खंबाटा से पूछताछ जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रकुलप्रीत सिंह ने एनसीबी का समन मिलने से इनकार किया। एनसीबी सूत्रों का कहना है कि रकुलप्रीत बहाना बना रही हैं। ड्रग्स मामले में एनसीबी ने मुंबई में कुछ जगहों पर छापेमारी की। रकुलप्रीत के समन मिलने से इनकार करने पर एनसीबी ने कहा, उन्हें कल समन जारी किया गया था। हमने उनसे विभिन्न प्लेटफार्मों के माध्यम से संपर्क करना चाहा, लेकिन उन्होंने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
