अभिनेता राम चरण हुए कोरोना संक्रमित, खुद को किया होम क्वॉरेंनटाइन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दक्षिण भारतीय सुपरस्टार राम चरण ने एक बयान जारी किया कि, 'मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला है। कोई लक्षण नहीं है। मैं होम क्वॉरेंनटाइन हूं। उम्मीद है जल्द ठीक हो जाऊंगा और ज्यादा मजबूत होकर लौटूंगा।' इसके अलावा उन्होंने ट्विटर कैप्शन में लिखा, 'सभी से निवेदन है कि जो भी पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं वह अपना टेस्ट करा लें। स्वास्थ्य संबंधी ज्यादा जानकारी जल्द दूंगा।'
