अजय के खिलाफ और किच्चा सुदीप के सपोर्ट में बोले रामगोपाल वर्मा- 'नॉर्थ के एक्टर साउथ के एक्टर्स से जलते हैं'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
किच्चा सुदीप ने कहा था- हिंदी अब राष्ट्रीय भाषा नहीं रही। इस पर अजय ने कहा कि अगर हिंदी राष्ट्रीय भाषा नहीं तो फिल्मों को हिंदी में डब करके रिलीज़ क्यों करते हो? अब इस मामले में रामगोपाल वर्मा ने आग में घी डालने जैसा काम किया है। किच्चा सुदीप के समर्थन में आकर रामगोपाल वर्मा ने कहा कि उत्तर भारत के कलाकार दक्षिण भारत के कलाकारों से जलते हैं।
