x

करण जौहर के समर्थन में उतरे राम गोपाल वर्मा, लिखा नेपोटिज़्म सामाजिक ढांचे का बुनियादी सिद्धांत है

Deeksha Mishra

News Editor
Image Credit: shortpedia

सुशांत की आत्महत्या के बाद सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म की बहस में करण जौहर को सबसे ज्यादा टारगेट किया जा रहा है। ऐसे में फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने उनका समर्थन किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि अगर करण को सुशांत से कोई दिक्कत भी होती तो भी यह उनकी चॉइस है वो किसके साथ काम करना चाहते हैं, जैसे किसी दूसरे फ़िल्ममेकर की चॉइस होती है कि वो किसके साथ काम करना चाहता है।