'राम तेरी गंगा मैली' फेम मंदाकिनी 19 साल बाद बॉलीवुड में करने वाली हैं वापसी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री मंदाकिनी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से अपार लोकप्रियता हासिल की थी। इस फिल्म के जरिए वह देशभर के दर्शकों के दिलों पर छा गई थीं। अब जानकारी सामने आ रही है कि मंदाकिनी 19 साल के लंबे अंतराल के बाद बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि इस अभिनेत्री को वापसी के लिए अच्छे रोल की दरकार है।