एक बार फिर दिखेगी राम-लखन की जोड़ी, अनिल कपूर ने दी जानकारी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की जोड़ी बॉलीवुड की एकमात्र ऐसी जोड़ी है, जिसने बड़े-छोटे भाई के किरदार में सबसे ज्यादा तारीफ बटोरी है। ना सिर्फ रील लाइफ, बल्कि रियल लाइफ में भी उनके बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है। लंबे समय से बॉलीवुड के राम-लखन को पर्दे पर साथ देखने का इंतजार कर रहे दर्शकों की ख्वाहिश अब पूरी होने वाली है। दरअसल, दोनों फिर साथ काम करने की तैयारी में हैं। खुद अनिल ने ही यह जानकारी दी है।