बीमारी से जुड़े अनुभव साझा करते हुए भावुक हुए राणा दग्गुबाती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भल्लालदेव के किरदार में फैंस का दिल जीतने वाले राणा दग्गुबाती ने हाल ही में एक सामंथा अक्किनेनी के चैट शो सैमजैम में अपनी बीमारी से जुड़े अनुभव साझा किए। राणा ने बताया कि, 'उन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या थी और हार्ट के चारों ओर कैल्सिफिकेशन होने से काफी दिक्कत हुई। किडनी फेल हुई। इस स्थिति में 70% स्ट्रोक का खतरा और 30% जान का खतरा था।' राणा की ये बात सुन सब भावुक हुए।
