फिर राजू संग बनी रणबीर कपूर की जोड़ी, साइन की सोशल कॉमेडी फिल्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रणबीर कपूर ने राजकुमार हीरानी के साथ एक प्रोजेक्ट साइन किया है। इस सोशल कॉमेडी फिल्म की शूटिंग रणबीर पैंडिंग प्रोजेक्ट्स पूरा करते ही शुरू कर देंगे। चर्चा थी कि हिरानी शाहरुख खान के साथ एक फिल्म बना रहे हैं। लेकिन शाहरुख फिलहाल, सिद्धार्थ आनंद के साथ के साथ 'पठान' पूरी करने में व्यस्त हैं। हिरानी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में 'मुन्नाभाई' और 'पीके' फ्रेंचाइजी की अगली फिल्में भी शामिल हैं।
