रणबीर कपूर और श्रद्धा स्टारर अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग पूरी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
'ब्रह्मास्त्र' और 'शमशेरा' के बाद अब रणबीर कपूर की तीसरी फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया। खबरों के मुताबिक, लव रंजन के निर्देशन में बन रही रणबीर और श्रद्धा स्टारर अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म में दोनों एक्टर्स के अलावा डिंपल कपाड़िया भी अहम किरदार में नजर आएंगी। पर्दे के पीछे रहने वाले फिल्ममेकर बोनी कपूर भी इस फिल्म से एक्टिंग डेब्यू करने वाले हैं।
