Ranbir Kapoor ने पिता Rishi Kapoor की अस्थियां कीं विसर्जित, परिवार के साथ दिखीं आलिया भट्ट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की अस्थियां रविवार को मुंबई के बाणगंगा तालाब में विसर्जित की गईं। उनके बेटे रणबीर कपूर ने अपने परिवार और आलिया भट्ट के साथ मिलकर अपने पिता की अस्थियों को विसर्जित किया। इंटरनेट पर कई तस्वीरें वायरल हैं, जिनमें ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर दिवंगत अभिनेता की पत्नी नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी मुंबई के बाणगंगा तालाब में अंतिम संस्कार करते दिखे हैं।