शादी के एक हफ्ते बाद ही काम पर वापस लौटेंगे रणबीर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: edules
शादी के एक हफ्ते बाद ही रणबीर कपूर काम पर वापस लौटेंगे। दरअसल, रणबीर कपूर एनिमल की शूटिंग के लिए 22 अप्रैल को मनाली जाएंगे। यह मनाली में दो दिन का शूट होगा, जोकि बाद में मुंबई में एक हफ्ते तक चलेगा। इसी के साथ उन अटकलों पर विराम लगा। जिनके मुताबिक, रणबीर, आलिया के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग के लिए स्विट्जरलैंड जा सकते हैं।