एमएसएमई मंत्री राणे का दावा- सुशांत और दिशा सालियान की हत्या की गई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एमएसएमई मंत्री नारायण राणे ने हालिया दावा किया है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उनकी हत्या हुई थी। सुशांत की मैनेजर दिशा सालियान की भी हत्या की गई थी। उन्होंने कहा कि अभी तक दिशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई और मामले के सबूत मिटा दिए हैं। राणे ने महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी दी है कि हत्या की फाइल कभी-भी ओपन की जा सकती है।
