'रंग दे बसंती' फेम सिद्धार्थ को मिली जान से मारने की धमकी, भाजपा पर लगाया आरोप
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
सिद्धार्थ बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने-माने अभिनेता हैं। आमिर खान के अभिनय से सजी फिल्म 'रंग दे बसंती' में सिद्धार्थ नजर आए थे। अब अभिनेता सिद्धार्थ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बताया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। सिद्धार्थ ने कहा कि जब से उनका फोन नंबर लीक हुआ, तभी से उन्हें जान से मारने की धमकी और गालियां मिल रही हैं। इसके लिए उन्होंने भाजपा को जिम्मेदार माना है।