रणवीर ने तस्वीर से छेड़छाड़ का लगाया आरोप, कहा- प्राइवेट पार्ट वाली कोई तस्वीर शेयर ही नहीं की
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Free Press Journal
रणवीर सिंह ने मुंबई पुलिस को बताया कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई सातों तस्वीरों में वह तस्वीर शामिल ही नहीं है, जिसमें कथित तौर पर प्राइवेट पार्ट दिख रहा है। बकौल रणवीर, उन्होंने वह तस्वीर शेयर ही नहीं की। फोटो से छेड़छाड़ हुई है। इसी तस्वीर के चलते, उनके खिलाफ अश्लीलता फैलाने का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने पुष्टि के लिए तस्वीर को फॉरेंसिक लैब भेजा।
