रणवीर टेलीविजन पर करने जा रहे हैं डेब्यू, KBC से मिलता-जुलता होगा शो
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। इस अभिनेता ने फिल्म जगत में अपनी प्रतिभा के दम पर विशेष पहचान बनाई है।इन्होंने बॉलीवुड को कई सफल फिल्में दी है। इस साल वह कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि रणवीर टेलीविजन की दुनिया में अपना डेब्यू करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि रणवीर का यह टेलीविजन शो अमिताभ बच्चन के 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) से मिलता-जुलता होगा।