अगले साल 15 जुलाई काे रिलीज़ होगी रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस, कैटरीना की फिल्म से होगा क्लैश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
रोहित शेट्टी निर्देशित रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म सर्कस 15 जुलाई 2022 काे रिलीज़ होगी। फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, पूजा हेगड़े और वरुण शर्मा भी होंगे। फिल्म का अनाउंसमेंट अक्टूबर 2020 में हुआ था। इस फिल्म के साथ कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर की फिल्म फोन भूत भी रिलीज़ हो रही है। अब देखना ये होगा कि इनमें से कौन-सा फिल्म निर्माता अपनी फिल्म की रिलीज़ डेट बदलता है।
