रणवीर ने शुरू की 'जयेशभाई जोरदार' की डबिंग, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नहीं आएगी फिल्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रणवीर सिंह ने फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' की डबिंग यशराज स्टूडियो में शुरू की। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर न आकर थियेटर्स में दस्तक देगी। फिल्म में रणवीर के अपोजिट फीमेल लीड में शालिनी पांडे दिखेंगी। जो तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी और बमफाड़ से चर्चाओं में आईं थीं। मनीष शर्मा फिल्म निर्माता हैं तो दिव्यांग ठक्कर फिल्म के निर्देशक। फिल्म में बोमन ईरानी, रत्ना पाठक और दीक्षा जोशी मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे।
