x

रणवीर सिंह ने की महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात, साझा की खूबसूरत तस्वीरें

Shortpedia

Content Team
Image Credit: insta

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के साथ नजर आ रहे हैं। सामने आई तस्वीरों में रणवीर खिलाड़ी धोनी को किस करते नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरे माही।' बता दें कि रणवीर खिलाड़ी धोनी को अपना बड़ा भाई मनाते हैं।