रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म '83' दिसंबर में थिएटर में हो सकती है रिलीज
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
देश में कोरोना वायरस की महामारी का असर फिल्म इंडस्ट्री पर पड़ा है। बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्में रिलीज की प्रतीक्षा में हैं। ऐसी ही एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है '83', जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। रणवीर फिल्म में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका में दिखेंगे। अब फिल्म से जुड़ी एक ताजा जानकारी सामने आ रही है। खबरों की मानें तो यह फिल्म इस साल दिसंबर में थिएटर में रिलीज हो सकती है।