रणवीर सिंह अभिनीत रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' अगले साल दिवाली पर होगी रिलीज
Shortpedia
Content Team
Image Credit: indiatvtimes
रणवीर सिंह कई फिल्मों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर की पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। अब इस फिल्म से जुड़ी अहम जानकारी सामने आ रही है। खबरों की मानें तो रणवीर की 'सर्कस' अगले साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशन का जिम्मा रोहित के हाथ में ही है।