'83' के बाद लकवाग्रस्त तैराक की भूमिका निभाएंगे रणवीर सिंह- रिपोर्ट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
रणवीर सिंह '83' को लेकर दर्शकों की जुबां पर हैं। फिल्म क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में आई है। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट के 1983 के ऐतिहासिक वर्ल्ड कप की जीत पर आधारित है, जिसके केंद्र में कपिल देव हैं। जिस तरह रणवीर ने फिल्म में कपिल का किरदार निभाया, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। अब जानकारी सामने आ रही है कि वह अपनी अगली स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में एक लकवाग्रस्त तैराक की भूमिका निभाएंगे।