आज 37 साल के हुए रणवीर सिंह, 15 में से 6 फिल्में हिट रहीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: telegraph india
1985 को मुंबई में जन्मे रणवीर सिंह आज 37 साल के हुए। फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से डेब्यू करने वाले अभिनेता ने अब तक 15 फिल्मों में काम किया है। जिसमें से 6 फिल्में हिट हुई हैं। उन्हें असली पहचान साल 2014 में आई 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' ने दी। उनकी ये फिल्म हिट रही थी। उनकी फिल्म गुंडे, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, सिंबा और गली ब्वॉय भी हिट रही थी।