शाहरुख के पड़ोसी बनेंगे रणवीर सिंह, खरीदा 119 करोड़ का अपार्टमेंट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अभिनेता रणवीर सिंह जल्द ही बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के पड़ोसी बनने वाले हैं। रणवीर सिंह ने अपने पिता जगजीत सुंदरसिंह के साथ मिलकर कोरोड़ों की डील फाइनल कर ली है। अभिनेता ने यह अपार्टमेंट 119 करोड़ रुपए में खरीदा है। उनका ड्रुप्लेक्स टावर की 16वीं, 17वीं, 18वीं और 19वीं मंजिल पर स्थित है। इस बिल्डिंग में रणवीर सिंह को 19 कार पार्क करने की भी सुविधा मिली है।
