'कॉमेडी ऑफ एरर्स' के रीमेक में डबल रोल में दिखेंगे रणवीर सिंह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रणवीर सिंह अब शेक्सपीयर के नाटक कॉमेडी ऑफ एरर्स के रीमेक में दिखेंगे। वो फिल्म के जरिए पहली बार डबल रोल में दिखेंगे। सर्कस थीम पर आधारित फिल्म की शूटिंग नवंबर आखिर में शुरू हो सकती है। 2021 के आखिर में फिल्म रिलीज हो सकती है। फिल्म में वरुण शर्मा, जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े दिखेंगी। फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि रोहित शेट्टी फिल्म डायरेक्ट करेंगे।
