बधिरों के लिए 5 नए म्यूजिक वीडियो लॉन्च करेगा रणवीर सिंह का म्यूजिक लेबल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
रणवीर सिंह का म्यूजिक लेबल इंकइंक बधिरों के लिए 5 नए म्यूजिक वीडियो लॉन्च करेगा। इंटरनेशनल डे फॉर साइन लैंग्वेज के मौके पर ये वीडियो लॉन्च किए जाएंगे। ये म्यूजिक वीडियो काम भारी, स्पिट फायर और किस नूका ने तैयार किए हैं। इसके अलावा रणवीर सिंह का म्यूजिक लेवल अपने यू-ट्यूब चैनल पर बधिर समुदाय की जरूरतों और उनके संघर्ष के लिए 12 घंटे का एक जागरूकता अभियान भी चलाएगा।
