'83' के लिए रणवीर ने ली 20 करोड़ रुपये फीस, प्रॉफिट में भी लेंगे हिस्सा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
रणवीर सिंह की फिल्म '83' के लिए दर्शकों का रोमांच अपने चरम पर है। फिल्म के ट्रेलर को भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट के 1983 के ऐतिहासिक वर्ल्ड कप की जीत पर आधारित होगी, जिसके केंद्र में कपिल देव होंगे। अब ऐसी चर्चा है कि फिल्म में कपिल का किरदार निभाने के लिए रणवीर ने 20 करोड़ रुपये फीस ली है।