रणवीर ने पहनी मोतियों की माला; अर्जुन कपूर बोले, 'बाबा तू हीरा नहीं, मोती है'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
रणवीर सिंह की एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें वह मोतियों की माला पहने दिखे। तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'सुहाना सफर और ये मौसम हसीन, हमें डर है, हम खो ना जाएं कहीं।' उनकी तस्वीर पर फनी कमेंट आ रहे हैं। कुछ यूजर्स ने मोतियों की माला को दीपिका का हार बताया। रणवीर की फोटो पर कमेंट करते हुए अर्जुन लिखते हैं, 'बाबा तू हीरा नहीं, मोती है।'
