रैपर डैरेल कैल्डवेल की चाकू से गोदकर हत्या, संगीत समारोह में झगड़े के बाद हुआ हमला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Eonline
28 वर्षीय रैपर डैरेल कैल्डवेल की लॉस एंजेलिस में 'वन्स अपॉन ए टाइम इन एलए' संगीत समारोह के दौरान उपजे विवाद के बाद चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उन्हें ड्रेको द रूलर भी कहा जाता था। रैपर के 'पब्लिसिस्ट' स्कॉट जॉसन ने कैल्डवेल की मौत की पुष्टि की। 50 सेंट और आईस क्यूब भी परफॉर्म करने वाले थे, लेकिन इस घटना के बाद आयोजकों ने कार्यक्रम रद्द किया। शनिवार की रात हमला हुआ।
