x

रैपर निकी मिनाज के पिता रॉबर्ट मराज की सड़क दुर्घटना में मौत

Shortpedia

Content Team
Image Credit: shortpedia

नसाऊ काउंटी की पुलिस ने बताया कि रैपर निकी मिनाज के पिता रॉबर्ट मराज शुक्रवार शाम करीब सवा छह बजे न्यूयॉर्क के मिनेओला में लॉन्ग आईलैंड पर सड़क किनारे टहल रहे थे, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी. उन्होंने बताया कि मराज को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.नसाऊ काउंटी की पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी हैं. पुलिस ने मामले में चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है.