'पुष्पा' से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक आया सामने
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
पैन इंडियन फिल्म 'पुष्पा' से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक जारी हुआ। फिल्म में वो अल्लू अर्जुन के अपोजिट दिखेंगी। पोस्टर में रश्मिका जमीन पर बैठी हैं और खुद को सजा रही हैं। गजरे के फूल रखे हैं और रश्मिका ईयर रिंग पहन रही हैं। उनके किरदार का नाम श्रीवल्ली है। सुकुमार फिल्म डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म दो भागों में हिंदी, तेलुगू, कन्नड़, तमिल और मलयालम में रिलीज़ होगी।
