अमिताभ के साथ 'गुडबाय' में दिखेंगी रश्मिका मंदाना, शूटिंग शुरू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
बालाजी टेलीफिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट की फिल्म 'गुडबाय' की शूटिंग शुक्रवार से शुरू हुई। फिल्म के निर्देशक विकास बहल हैं। इसमें अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना प्रमुख भूमिका में हैं। कल फिल्म के मुहूर्त शॉट के साथ ही रश्मिका ने शूटिंग शुरू कर दी है। जबकि अमिताभ 4 अप्रैल से इस शेड्यूल का हिस्सा बनेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की कहानी बाप-बेटी के रिश्ते के इर्द-गिर्द बुनी गई है।
