Raveena Tandon जुटा रहीं हैं पालघर लिंचिंग में मारे गए ड्राइवर के परिवार के लिए मदद
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
हमेशा ही सामाजिक कार्यों में आगे रहने वाली रवीना टंडन ने पालघर की घटना में जान गंवाने वाले ड्राइवर के परिवार की मदद की अपील की है। पेशे से ड्राइवर 29 वर्षीय नीलेश, पिछले हफ्ते महाराष्ट्र के पालघर में हुई हिंसा में 200 से अधिक लोगों की भीड़ द्वारा मार दिया गया था। वह दो साधुओं के साथ था, जो उसे लॉकडाउन में बहला-फुसला कर अपने साथ ले गए थे।