रवीना की बेटी रशा बनीं ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट, एक्ट्रेस ने लिखा- तुम पर गर्व है
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
रवीना टंडन की बेटी रशा ने ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हासिल की। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर रशा और उनके सर्टिफिकेट के साथ फोटो शेयर कर खुशी जाहिर की। एक्ट्रेस ने लिखा, "मेरी बेटी ब्लैकबेल्ट। रशा थडानी तुम पर गर्व है।" मार्शल आर्ट के साथ-साथ रशा बॉक्सिंग की ट्रेनिंग भी ले रही हैं। जनवरी 2019 में रवीना ने सोशल मीडिया पर रशा की बॉक्सिंग प्रैक्टिस का वीडियो साझा किया था।
