दावा- ए. आर रहमान का सॉन्ग शेयर करने के चलते लॉक हुआ था रविशंकर प्रसाद का ट्विटर अकाउंट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दावा है कि ए. आर रहमान के सॉन्ग 'मां तुझे सलाम' को शेयर करने के चलते ट्विटर ने रविशंकर प्रसाद का अकाउंट लॉक किया था। 2017 में उन्होंने 1971 के युद्ध की विजय वर्षगांठ के मौके पर भारतीय सेना को श्रद्धांजलि देते हुए ए आर रहमान के गाने वाला एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में चल रहे गाने 'मां तुझे सलाम' का कॉपीराइट सोनी म्यूजिक के पास है।
