जैस्मिन भसीन की पहली पंजाबी फिल्म 'हनीमून' की रिलीज डेट जारी, साथ होंगे गिप्पी ग्रेवाल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
जैस्मिन भसीन ने जब से 'बिग बॉस 14' में एंट्री की, वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रही हैं। इसी शो में अली गोनी के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ी थीं और शो से बाहर आने के बाद भी दोनों के बीच रिश्ता बरकरार है। अब काफी समय बाद जैस्मिन अपनी पेशेवर जिंदगी को लेकर चर्चा में आई हैं। उनकी पहली पंजाबी फिल्म 'हनीमून' की रिलीज डेट जारी हो गई है।