फिर बदली 'वंडर वुमन 1984' की रिलीज डेट, अब भारत में क्रिसमस पर देख सकेंगे फिल्म
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
कोरोना वायरस के कारण काफी समय तक सिनेमाघर बंद रहने के बाद अब एक बार फिर से जब सिनमाघरों को खोला जा चुका है तो धीरे-धीरे नई फिल्मों ने भी बड़े पर्दे का रुख करना शुरू कर दिया है। अब मोस्ट अवेटेड हॉलीवुड फिल्म 'वंडर वुमन 1984' (WW84) भी भारत में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। हाल ही में ऐलान हुआ है कि इसे क्रिसमस के खास मौके पर यानी 25 दिसंबर को भारत में रिलीज किया जाएगा।