कोरोना महामारी के कारण फिल्म 'KGF चैप्टर 2' की रिलीज टली
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
देश कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। महामारी का असर फिल्म जगत पर भी पड़ा है। इसके कारण कई फिल्मों की रिलीज डेट को स्थगित किया गया है। अब जानकारी सामने आ रही है कि संजय दत्त और रवीना टंडन अभिनीत फिल्म 'KGF चैप्टर 2' की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। फिल्म 16 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को स्थगित करने का फैसला किया है।