कोरोना के कारण 2023 तक के लिए टली टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पॉसिबल 7' की रिलीज
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
'मिशन इम्पॉसिबल 7' और 'मिशन इम्पॉसिबल 8' की रिलीज डेट को अमेरिका और यूरोप में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आगे बढ़ा दिया गया है। वैराइटी की रिपोर्ट के मुताबिक 'मिशन इम्पॉसिबल 7', जो पहले 30 सितंबर, 2022 को रिलीज होने वाली थी, अब 14 जुलाई, 2023 को रिलीज होगी। दूसरी तरफ 'मिशन: इम्पॉसिबल 8' पहले 7 जुलाई, 2023 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह फिल्म 28 जून, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।