दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान की बायोपिक बना सकते हैं रेमो डिसूजा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन के बाद उनकी बायोपिक को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। वहीं उनकी छोटी बेटी सुकैना ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उनकी मां से तीन लोगों ने बायोपिक बनाने की बात की थी जिसमें, कुणाल कोहली, बाबा यादव और रेमो डिसूजा थे। लेकिन सरोज खान ने रेमो को अपने फर्श से अर्श तक के सफर की कहानी सुनाई थी क्योंकि दोनों एक ही फील्ड से हैं।
