x

मशहूर शास्‍त्रीय गायक पंडित जसराज का निधन, अमेरिका के न्‍यूजर्सी में ली आखिरी सांस

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Shortpedia

देश के प्रसिद्ध शास्‍त्रीय गायक पंडित जसराज (90) का अमेरिका के न्‍यूजर्सी में निधन हो गया है. वह शास्‍त्रीय संगीत के मेवाती घराने से ताल्‍लुक रखते थे. जसराज को संगीत की शुरुआती शिक्षा पिता पंडित मोतीराम ने दी. उन्‍होंने 14 वर्ष की आयु में गायक के रूप में प्रशिक्षण शुरू किया. शास्‍त्रीय संगीत के क्षेत्र में उल्‍लेखनीय योगदान के लिए उनको पद्मविभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री से नवाजा गया.