प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित विजय कुमार किचलू का निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Telugu Hashtagu
93 वर्षीय शास्त्रीय गायक पंडित विजय कुमार किचलू का शुक्रवार शाम निधन हो गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने पर कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। पद्मश्री और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित पंडित विजय कुमार किचलू काफी वक्त से से हृदय संबंधी समस्याओं और अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। इलाज से पहले उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा।
