x

प्रसिद्ध कन्नड़ गायक शिमोगा सुबन्ना का निधन

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Facebook

प्रसिद्ध कन्नड़ गायक शिवमोगा सुबन्ना का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ। वे 83 साल के थे। सुबन्ना पहले कन्नड गायक थे जिन्हें फिल्म 'काडू कुदुरे' के गीत 'काडू कुदुरे ओडी बैंडिट्टा' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया था। 14 दिसंबर 1938 को जन्मे सुबन्ना को 1978 में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। 2006 में कन्नड़ कम्पू पुरस्कार, 2008 में कुवेम्पु विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टरेट और 2009 में सुंदर श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।