मशहूर संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का आज 84 वर्ष की उम्र में निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Tribune India
मशहूर संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का आज 84 वर्ष की उम्र में निधन हुआ। वो किडनी की समस्याओं से जूझ रहे थे और डायलिसिस पर थे। उन्होंने 13 साल की उम्र से संतूर बजाना शुरू किया। 1991 में उन्हें पद्मश्री, 2001 में पद्म विभूषण मिला। उन्होंने मुंबई में 1955 में पहली स्टेज परफारमेंस दी। 1956 में झनक-झनक पायल बजे फिल्म के एक सीन में बैकग्राउंड म्यूजिक कंपोज किया था।
