रेणुका शहाणे, आशुतोष राणा और शेफाली शाह ने ली वैक्सीन की पहली डोज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
अभिनेत्री रेणुका शहाणे, शेफाली शाह और अभिनेता आशुतोष राणा ने मंगलवार को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। रेणुका ने पति आशुतोष के साथ मुंबई के बीकेसी वैक्सीन सेंटर पर ली गई अपनी तस्वीर ट्वीट की। शेफाली की तस्वीर भी सामने आई। अब तक अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, जया बच्चन, एश्वर्य राय, सलमान खान, हेमा मालिनी, धर्मेंद्र, जीतेंद्र आदि प्रमुख नाम हैं जो वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके हैं।
