दावा: अभिनेता प्रभुदेवा ने की मुंबई बेस्ड फिजियोथेरेपिस्ट से शादी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रिपोर्ट्स का दावा है कि प्रभुदेवा ने मुंबई बेस्ड फिजियोथेरेपिस्ट से दूसरी शादी की। बता दें प्रभुदेवा कुछ समय पहले पीठ दर्द का इलाज कराने के लिए इस फिजियोथेरेपिस्ट से मिले थे। सितंबर में प्रभुदेवा के घर पर उन्होंने शादी की। हालिया उनके भतीजी शोभा संग रिलेशन की भी खबरें थीं। प्रभुदेवा ने इससे पहले 1995 में क्लासिकल डांसर रामलता से शादी की थी। उनका नयनतारा संग अफेयर भी रहा।
